अमृतसरः गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। आए दिन बदमाशों बिना किसी खौफ सरेआम फायरिंग कर रह है। इसी प्रकार थाना मटेवाल के अधीन आने वाले गांव रामद्वाली में एक मेडिकल स्टोर के ऊपर दो बाइक सवार युवकों ने सुखमन मेडिकल पर गोली चला दी।
जवाबी कार्रवाई में मेडिकल के मालिक की ओर से भी फायरिंग की गई। युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल स्टोर के मालिक को कुछ दिन पहले ही धमकी भरा फोन आया था। उसके बाद दो युवकों ने मेडिकल स्टोर पर फायरिंग की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही इन दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर चेहरे ढककर आए हुए थे और मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट भी नहीं था।