Punjab Govt
HomeHimachalधरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत बीटन पंचायत में विशेष शिविर 26...

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत बीटन पंचायत में विशेष शिविर 26 जून को

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिले के हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत बीटन में ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ के अंतर्गत 26 जून को विशेष ग्राम सभा एवं सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि यह अभियान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 से 30 जून तक देशभर में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों और विशेष रूप से सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की शत-प्रतिशत जानकारी व लाभ पहुँचाना है।

इसी के तहत बीटन पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में आधार नामांकन एवं ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत, पीएम किसान, जनधन योजना, सामाजिक सुरक्षा प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण इत्यादि गतिविधियां और योग सत्र एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के सफल संचालन को लेकर सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं । उन्हें अपने प्रतिनिधियों को शिविर में अनिवार्य रूप से भेजने और समन्वित प्रयासों से लाभार्थियों को सेवाएं उपलब्ध करवाने को कहा गया है। साथ ही, सीएससी और स्वयं सहायता समूहों को भी डिजिटल सेवाओं और जन जागरूकता गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी विभागों को अपनी गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट, कवरेज और फोटोग्राफ्स 1 जुलाई तक डीआरडीए ऊना को सौंपनी होगी। इसके अतिरिक्त, अभियान की व्यापक जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -