Punjab Govt
HomeHaryanaHaryana News: जनरल परेड में DCP ने ईआरवी चालकों को दी सख्त...

Haryana News: जनरल परेड में DCP ने ईआरवी चालकों को दी सख्त हिदायतें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पुलिस लाइन में सुबह जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपायुक्त पंचकूला सृष्टि गुप्ता और पुलिस उपायुक्त अपराध एवं यातायात अमित दहिया ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन और ड्यूटी के प्रति उनकी तत्परता का जायजा लिया तथा कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) चालकों को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचना अनिवार्य है। उन्होंने ईआरवी स्टाफ को अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी और सतर्कता से निभाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर मौके पर पहुंचना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

परेड के दौरान लाइन अफसर सब इंस्पेक्टर अजब सिंह एवं असिस्टेंट सीडीआई एएसआई हरदयाल सिंह के नेतृत्व में जवानों ने दंगा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) उपकरणों के साथ अभ्यास किया। अभ्यास के अंतर्गत दंगा नियंत्रण की रणनीति, भीड़ नियंत्रण के तरीके और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक दौड़ में भी भाग लिया, जिससे उनकी फिजिकल फिटनेस पर बल दिया गया।

जनरल परेड के समापन पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से फीडबैक प्राप्त किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक सुधारों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए और आश्वासन दिया कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। इस परेड के माध्यम से पंचकूला पुलिस ने न केवल अनुशासन और तत्परता का परिचय दिया, बल्कि आपदा प्रबंधन और आपात प्रतिक्रिया की अपनी तैयारी का भी प्रदर्शन किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -