Punjab Govt
HomeNationalHotel में प्रेमी के साथ पहुंची महिला, ससुरालियों को देख खिड़की से...

Hotel में प्रेमी के साथ पहुंची महिला, ससुरालियों को देख खिड़की से कूदकर हुई फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में पकड़ी गई। मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है, जहां महिला को उसके पति ने पुलिस के साथ रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, महिला बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र की रहने वाली है और उसके पति के साथ एसपी कार्यालय में महिला सेल में कॉउंसलिंग केस चल रहा है। वह एसपी कार्यालय से तीसरी बार मिडिएशन करके लौट रही थी। लौटते समय महिला बागपत से बड़ौत की बस में बैठी और फिर बड़ौत पहुँचने के बाद अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर एक होटल पहुंची, जो ‘हॉलिडे होटल’ के नाम से संचालित हो रहा है।

महिला के पति ने गुप्त रूप से उसका पीछा किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से लगभग 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगा दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गई। महिला के कूदने का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और होटल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -