फिरोजपुरः जीरा के नजदीकी गांव भागोके के पास जमीनी विवाद के दौरान नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, करमजीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी और प्रदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह वासियां बस्ती गुरु तेग बहादुर नगर (गांव भागोके) के बीच करीब 1.5 मरले खेतीबाड़ी जमीन के कब्जे को लेकर झगड़ा हुआ। गोली लगने से करमजीत सिंह घायल हो गया।
जिसकी हालत गंभीर देख इलाज के लिए सिविल अस्पताल जीरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना में 42 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र निशान सिंह और 30 वर्षीय गुरबीर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह वासियां गांव भागोके भी चोट लगने के कारण घायल हो गए। जिनका इलाज सिविल अस्पताल जीरा में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मलांवाला पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।