Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: इमारत की Basement बनाने के दौरान हुआ हादसा, धंस गई...

Punjab News: इमारत की Basement बनाने के दौरान हुआ हादसा, धंस गई गली, लोगों में रोष, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में श्रृंगार सिनेमा के सामने बिल्डिंग की निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट तैयार किए जाने को लेकर खुदाई का काम किया जा रहा है। इस निर्माणाधीन इमारत के काम के दौरान देर रात हुई बारिश के कारण गली धंस गई। गली धंसने को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बिल्डिंग मालिक नेता का करीबी बताया जा रहा है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बेसमेंट को लेकर खुदाई को लेकर बने गड्ढे में बरसात का पानी गिरने से गली धंस गई।

मामले की जानकारी देते हुए इलाके की महिला ने कहा कि इस घटना में गली काफी नीचे धंस गई। लोगों को डर है कि उनके मकान भी नीचे आ सकते है। महिला ने कहा कि इमारत में पिल्लर के दौरान यह हादसा हुआ है। लोगों ने इमारत की बेसमेंट ना बनाए जाने की प्रशासन से अपील की है। उनका कहना हैकि बेसमेंट के दौरान इलाका निवासियों में बड़ा हादसा होने का डर है। वहीं लोगों ने प्रशासन से धंसी हुई सड़क का जल्द से जल्द निर्माण करने की अपील की है।

रिंपी रानी ने कहाकि वह धर्मपुरा की गली नंबर 1 में रहती है। उन्होंने कहा कि इमारत में बेसमेंट ना बनाई जाए। इमारत की बेसमेंट बनाने को लेकर काफी गहराई तक खुदाई की गई है। जिसके बाद अब देर रात बारिश होने के बाद गली नीचे धंस गई है। महिला का कहना है कि किसी समय अगर दोबारा बारिश हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। महिला का कहना हैकि इमारत में रात को निर्माण का काम किया जाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -