Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: 3 डॉक्टरों की Corona Report Positive, सिविल सर्जन का आया...

Punjab News: 3 डॉक्टरों की Corona Report Positive, सिविल सर्जन का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः भारत में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के बाद एक नया वेरिएंट JN-1 ने पूरे देश में एक बार फिर से तबाही मचानी शुरू कर दी है। हाल ही में देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर पंजाब सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने लोगों से अपील कर कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले मास्क पहनना अनिवार्य है।

इसके अलावा उन्होंने हेल्थ वर्कर को भी मास्क पहनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी या बुखार की शिकायत है, तो वो दूसरे के संपर्क में आने से बचे और खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रख लें। वहीं अमृतसर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के 3 नए मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर इन मामलो की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. किरनदीप कौर ने की है। उन्होंने कहा कि ये तीनों मामले मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के हैं, जो इस समय होम आइसोलेट हैं और पूरी तरह ठीक हैं।

सिविल सर्जन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। नए वेरिएंट के मरीज बहुत जल्द, दो-तीन दिनों में ही ठीक हो जाते हैं। इसलिए कोविड के नए वेरिएंट से डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि कोविड के हल्के लक्षण जैसे खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में दिक्कत आदि को नजरअंदाज न करें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, शुगर, हाईपरटेंशन और किडनी के मरीजों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -