Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: Green Land Hotel के पास 2 पक्षों में हुआ विवाद,...

Punjab News: Green Land Hotel के पास 2 पक्षों में हुआ विवाद, गोली लगने से एक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना के जीटी रोड पर देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रीन लैंड होटल के पास 2 पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। इस घटना में 22 वर्षीय निखिल को गोली लगी, जो उसके चेहरे की आंख के नीचे लगी। इस घटना के बाद निखिल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खन्ना लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्ष अलग-अलग इलाकों से संबंधित हैं। एक पक्ष लुधियाना इलाके का रहने वाला है, जबकि दूसरा सरहिंद इलाके से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही खन्ना सिटी-1, सिटी-2 और थाना सदर के एसएचओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक निखिल की पहचान सिरहिंद के गांव सानीपुर के निवासी के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के युवक मौके से भाग गए थे।

गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों को घेर लिया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने इस घटना को लेकर बयान देते हुए कहा कि लड़ाई के असली कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है, लेकिन उनकी ओर से कहा जा रहा है कि यह मामला निजी रंजिश से संबंधित हो सकता है, पर इसके हर पहलू की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -