Punjab Govt
HomeHimachalअवैध खैर की लकड़ी से लदी पिकअप सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, एक...

अवैध खैर की लकड़ी से लदी पिकअप सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते भरवाईं रेंज, वन खंड दौलतपुर में वन विभाग की टीम ने सुरंगद्वारी संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी में अवैध रूप से लेकर जाते,39 खैर के मौछे बरामद किए हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया , जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 10 बजे वन खंड अधिकारी दौलतपुर संजीव कुमार ने वन खंड अधिकारी लोहारा सुनील कुमार, वन रक्षक राकेश कुमार, अंकित, अजय कुमार और राजेश कुमार पर आधारित टीम सहित सुरंगद्वारी-दौलतपुर लिंक रोड पर नाकाबंदी की हुई थी कि इसी दौरान उन्होंने एक पिकअप गाड़ी संख्या (एचपी 36 वी-7063) को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 39 खैर के मौछे बरामद हुए। इस संबंध में,गाड़ी में सवार तीन आरोपितों  विक्रमजीत पुत्र धर्म सिंह, अमनदीप पुत्र गुरूदेव सिंह, सूरज पुत्र यशपाल सिंह निवासी दौलतपुर सभी तह0 घनारी जिला ऊना  को गिरफ्तार किया गया है तथा रोहित पुत्र सुमनु  निवासी चलेट तह0 घनारी मौके से फरार हो गया ।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि दौलतपुर की शामलात भूमि से 5 खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे गए थे, जिसकी जांच अभी जारी है।  वहीं पुलिस ने धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 41, 42 IF Act थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -