नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके बिल्डिंग में आग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 13 के सबद अपार्टमेंट के 7वें फ्लोर पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना लोगों द्वाार दमकल विभाग को दे दी गई है। बताया जा रहा हैकि जान बचाने के लिए 3 लोग ऊपर से कूद गए। इस घटना में वह घायल हो गए हैं।
बिल्डिंग में 7वें फ्लोर पर लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए कूदे लोग
news:https://t.co/5fHTJJIyK7 #BuildingFire #SeventhFloorFire #PeopleJumpToEscape #ViralVideo #MajorAccident pic.twitter.com/7S8LJekbMm— Encounter India (@Encounter_India) June 10, 2025
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पर दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का कार्य जारी है। दमकल विभाग ने स्काई लिफ्ट को भी लगाया है, ताकि बिल्डिंग में अगर लोग फंसे हो तो उन्हें निकाल लिया जा सके।
आग बुझाने का काम जारी है, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, और जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के फ्लैट को खाली करवा लिया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।