ऊना/ सुशील पंडित: ऊना मुख्यालय से नंदा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग अब अपने नए भवन में शिफ्ट हो गया है। ऊना मुख्यालय से करीब छह कि.मी. दूर जनकौर गांव में नंदा इंस्टीट्यूट नवनिर्मित भवन में औपचारिक रूप से गुरुवार को शिफ्ट किया गया। डॉ. प्रेम लता नंदा व जिवांशी नंदा ने विधिवत रूप से रिबन काटकर नए भवन में नर्सिंग संस्थान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. पीयूष नंदा, डॉ. शिवानी संधु (ह्रदय रोग विशेषज्ञ), वियांश नंदा, नर्सिंग संस्थान की प्राचार्य मनप्रीत कौर, स्टाफ सदस्य व छात्राएं भी उपस्थित रहीं।
नंदा नर्सिंग संस्थान के प्रबंधक डॉ. पीयूष नंदा ने बताया कि जनकौर गांव में अब संस्थान की नियमित रूप से कक्षाएं चलेगी। नए भवन में भव्य व अत्याधुनिक क्लासरूम, लैब्स, होस्टल, डायनिंग एरिया, ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है। इसमें प्रशासनिक भवन की भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि यहां पर जीएनएम नर्सिंग कोर्स के तहत प्रशिक्षु छात्राओं को शिक्षा प्रदान की जाएगी। इससे पहले यह संस्थान हमीरपुर रोड ऊना में नंदा अस्पताल के भवन में काम कर रहा था।