Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी पुलिस फोर्स, देखें Live

Jalandhar News: भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी पुलिस फोर्स, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अमृतसर में 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनज़र पंजाब भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं आज जालंधर पुलिस की ओर से भारी फोर्स के साथ कंपनी बाग चौंक से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए यह फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इस दौरान एडीसीपी 1 आर्कशी जैन , एसीपी आदित्य सहित भारी मात्रा में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर यह फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहरवासियों में सुरक्षा की भावना को प्रबल करना है, किसी भी घटना से निपटने के लिए तैयार रहना है। एडीसपी-1 आर्कशी जैन के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पुलिस फोर्स के साथ-साथ Anti-Riot Force की टीमें भी शामिल रहीं।

यह फ्लैग मार्च कंपनी चौंक से शुरू होकर, भगवान वाल्मीकि चौक और पटेल चौंक तक निकाला जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुराने शहर के मेन चौंक पर यह फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। वहीं ऑपरेशन ब्लू स्टार के दिन को लेकर कहा कि कल भी इस तरह से मेन चौंकों पर पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी, ताकि शरारती अनसंरों द्वारा माहौल को खराब ना किया जाए। ऐसे में कानून की उलघना करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देनें की अपील की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page