Loading...
Punjab Govt
HomeChandigarhनगर निगम सदन की बैठक शुरू होते ही AAP-Congress का BJP के...

नगर निगम सदन की बैठक शुरू होते ही AAP-Congress का BJP के खिलाफ प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः नगर निगम सदन की आज बैठक शुरू होते ही कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर सदस्यों ने भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान तख्तियों पर भाजपा झूठी पार्टी लिखा हुआ था। हंगामा शुरू होते ही मेयर ने भारतीय सेना को बधाई देना शुरू कर दिया। सदन में बजट न मिलने, कर्मचारियों को नौकरी से निकल जाने, सामुदायिक केंद्रों के दरों को बढ़ाने का विरोध हो रहा है।

वहीं 24 घंटे पानी की सप्लाई के मामले पर विरोध किया जा रहा है। मनीमाजरा की पार्षद सुमन ने गंदे पानी की बोतल लेकर मेयर के पास पहुँच गई। उनका कहना था कि 24 घंटे पानी की सप्लाई का दावा तो दूर साफ पानी की सप्लाई कर दे यही बहुत बड़ी बात होगी। वहां के लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। पार्षदों का कहना है यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में पूरे शहर में यही हाल होगा। नगर निगम सदन की बैठक में 9 महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिनमें सामुदायिक केंद्रों के किराये में 5 गुना तक की बढ़ोतरी और उन्हें पीपीपी मॉडल पर देना प्रमुख है।

अब तक 24 हजार रुपये में बुक होने वाले सामुदायिक केंद्र के लिए 60 हजार खर्च करना होगा। नगर निगम की ओर से संचालित सभी सामुदायिक केंद्रों को अब पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर दिया जाएगा और उनके किराए में लगभग 5 गुना तक की वृद्धि की जाएगी। मार्च में भी इस प्रस्ताव को सदन में रखा गया था, लेकिन उस समय इस पर चर्चा नहीं हो पाई थी। अब इसे फिर से सदन में लाया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि अलग-अलग श्रेणियों के सामुदायिक भवनों के लिए एक ही दर लागू की जा रही है, जो आम आदमी के लिए काफी महंगी साबित होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page