पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने की सराहना
ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा उपमंडल के मलांगड़ गांव में युवक मंडल अम्बरेड़ा ने सोमवार को राहगीरों के लिए ठंडे जल की छबील और ताजा फलों का लंगर लगाया। तपती गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए गांव के बूढ़े बच्चे जवान महिलाएं सभी इस पुण्य कार्य के भागी बने। युवक मंडल को प्रोत्साहन देने के लिए मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो भी खास तौर पर उपस्थित रहे।
भुट्टो ने कहा कि युवक मंडल हर साल छबील और फलों का वितरण करता रहा है। साथ ही मंडल के सदस्य नशे के खिलाफ जनता को जागरुक भी करते हैं। मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र मलांगड़ ने बताया कि ऐसे आयोजन सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। छबील आयोजन स्थल को विशेष सजावट के साथ भव्य बनाया गया है और स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा गया है ताकि राहगीरों को स्वच्छ जल और फल उपलब्ध करवाए जा सकें।
पूर्व विधायक भुट्टो ने युवक मंडल के कार्यों की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि इस मंडल ने सिर्फ छबील लगाकर ही नहीं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाकर युवाओं के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर भाजपा नेता सूरम सिंह जसाना, प्रवीण, दिनेश, अनिल, राहुल, प्रदीप, गौरव, गुड्डू, ललित, नीतिश, कार्तिक, अजय कुमार, दाता राम, ज्ञान चन्द, अरविंद, मनदीप राज शर्मा व युवक मंडल के दर्जनों सदस्यों मौजूद रहे।