Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalBaddiHimachal News: पांचवे दिन में प्रवेश हुई कर्मचारियों की हड़ताल

Himachal News: पांचवे दिन में प्रवेश हुई कर्मचारियों की हड़ताल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कर्मचारियों को वापिस न लेने पर अड़ा प्रबंधन

अब महिला कर्मचारियों का भी गेट बंद किया-राजू भारद्वाज

बद्दी/सचिन बैंसल: बरोटीवाला के निकट पलांखवाला में हुतामाकी कंपनी में मजदूरों की हडताल आज पांचवे दिन प्रवेश कर गई। पहले कंपनी प्रबंधन ने पुरुष कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था और अब महिला कर्मचारियों का रास्ता भी बंद कर दिया।  प्रदेश सचिव राजू भारद्वाज व मंडलाध्यक्ष शिवम चंदेल ने कहा कि हुतामाकी इंडिया लिमिटेड में मजदूरों के शोषण, प्रबंधन की धमकियों व प्रशासन की उदासीनता के विरोध में आज पांचवे दिन एच आर मैनेजर का पुतला फूंका गया।

हुतामाकी इंडिया लिमिटेड में पिछले पांच दिनों से चल रही हड़ताल अब एक गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। यह हड़ताल कर्मचारियों द्वारा अपने न्यायोचित अधिकारों की मांग और प्रबंधन के लगातार हो रहे शोषण के खिलाफ की जा रही है। शिवम चंदेल ने कहा कि अब तक ना तो श्रम विभाग ने कोई हस्तक्षेप किया है, और ना ही लेबर ऑफिसर या लेबर इंस्पेक्टर ने श्रमिकों से संपर्क कर स्थिति का जायज़ा लिया है। राजू भारद्वाज ने कहा कि यह शासन की ओर से की जा रही स्पष्ट लापरवाही और प्रबंधन को दी जा रही अप्रत्यक्ष छूट को दर्शाता है।

कर्मचारियों को लगातार धमकाया जा रहा है, मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ के राजू व शिवम ने कहा कि हुतामाकी कंपनी में हो रहे श्रमिकों के शोषण पर अविलंब कार्रवाही की जाए। श्रम विभाग मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष वार्ता की व्यवस्था करे और श्रमिकों की बात सुने। सभी कर्मचारियों को उनके पूरे हक और सम्मान के साथ पुन: कार्य पर बहाल किया जाए। भारतीय मजदूर संघ यह स्पष्ट करता है कि जब तक श्रमिकों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त रूप से जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page