राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी आई ई सी यूनिवर्सिटी में 4 और 5 जून को।
बद्दी/सचिन बैंसल: 13वीं जिला स्तरीय दो दिवसीय वुशु प्रतियोगिता रविवार को बरोटीवाला में सम्पन्न हो गयी।धौलाधार पब्लिक स्कूल में आयोजित जूनियर व सीनियर वुशू प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया जिसमें समापन समारोह में दून के समाजसेवक विधि चंद राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर खिलाड़ियों को संम्मानित किया।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाऐ देते हुआ कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास करता है और बच्चों को नशे से दूर रखने में भी सहायता करता है खेलो के परिणाम में विजेता खिलाड़ी जूनियर वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में पकंज कूमार, 48 किलो भार वर्ग में देवेन्द्र चौहान, 52 किलो भार वर्ग में आयूष कुमार शुकला, 65 किलो भार वर्ग में प्रांजल ठाकूर, 70 किलो भार वर्ग में भानू प्रताप सिंह, 80 किलो भार वर्ग में अनुराग चन्देल विजयी रहे।जूनियर लड़कियों में से 45 किलो भार वर्ग में शेफाली नेगी ने बाजी मारी। जबकि सीनियर वर्ग 100़ किलो भार वर्ग में गरीश सिंह और रोहित मैहता, 90 किलो भार वर्ग में अनिल, 85 किलो भार वर्ग में मनीष कूमार, 80 किलो भार वर्ग में,रुद्रांश मैहता, 75 किलो भार वर्ग में अमन डोगरा, 70 किलो भार वर्ग में सूरज, 65 किलो भार वर्ग में दानिश शुकला, 60 किलो भार वर्ग में नरेश पाल, 56 किलो भार वर्ग में वैभव मैहता, 52 किलो भार वर्ग में चमन लाल मैहता विजयी रहे। लड़कियों में किरन शर्मा ने 48 किलो ग्राम में बाजी मारी। जबकि 48 किलो भार वर्ग में नरेश पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वुशु संघ के जिला अध्यक्ष आनंद ठाकुर ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी 4 व 5 जून को राज्यस्तरीय वूशु प्रतियोगिता जो आई.ई. सी. विश्वविद्यालय कालूझंडा में होने जा रही है उसमें भाग लेंगे
इस समापन समारोह में वुशू खेल सघं जिला सोलन के प्रधान आंनद ठाकूर, सविच श्याम लाल ठाकूर, कोषाध्यक्ष हरेदव सैनी, रविन्द्र सिंह, जगजीत सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी हरदेव चन्देल,सलाहकार गिरधारी लाल कश्यप, कुशती कोच मैहर चंद रविन्द्र ठाकुर, दर्शन सिंह चन्देल, एन.आई. कोच मनोज राणा, शारिरीक शिक्षक शालु ठकुार एंव ऐसोसिएशन के पदाअधिकारी उपस्थित रहे।