मोगा: शहर के थाना सिटी 1 में तैनात होमगार्ड की भेद भरे हालातों मे मौत होने की खबर है। मृतक की पहचान जवान बलदेव सिंह के रूप मे हुई है। पुलिस के मुताबिक बलदेव सिंह अजीतवाल से ड्यूटी करने के बाद घर की ओर रवाना हो गया था। जिसके बाद शाम 6 बजे के करीब मोगा लुधियाना रोड पर एसएसएफ कर्मचारियों को मोटर साइकल सवार बलदेव सिंह की घायल होकर सड़क के किनारे गिरने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचे कर्मचारी ने बताया कि बलदेव के सर पर चोट थी। जब उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मे ले जाया गया, तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बलदेव सिंह के बेटे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह हस्पताल पहुंचा। जहा उसे पता चला कि पिता की मौत हो गई है। वह अपने पीछे एक बेटा ओर पत्नी को छोड़ गए है। बलदेव की दो बेटियां भी हैं। जिनकी शादी हो चुकी है।
मृतक बलदेव मोगा शहर के थाना 1 में होमगार्ड की पोस्ट पर करीब 18-20 सालों से तैनात थे। सड़क किनारे जख्मी हालत में गिरे मिले ओर एस एस एफ की टीम उन्हें तुरंत वहां से उठा कर मोगा सरकारी हस्पताल लेकर आई। जहा डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने पर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।