Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalसिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 100 पद

सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 100 पद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे उप रोजगार कार्यालय ऊना तथा 5 जून को उप रोज़गार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयुसीमा 19 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम तक होना अनिवार्य है। इस पद के लिए वेतन 16500 से 20000 हजार रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page