Loading...
Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: सवारियों से भरी बस और ट्राले में हुई भीषण टक्कर,...

Punjab News: सवारियों से भरी बस और ट्राले में हुई भीषण टक्कर, हवा में लटकी गाड़ी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी बस और ट्राले में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि घटना में बस में सवार 35 यात्री सुरक्षित है। दरअसल, दिल्ली से जालंधर जा रही पंजाब रोडवेज की वोल्वो बस की लोहे के सरियों से लदे ट्राला से टकरा गई। इस टक्कर के बाद ट्राले का आधा हिस्सा पुल से नीचे लटक गया। वहीं यात्रियों ने बस की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

बस चालक सतनाम सिंह ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, इस दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि घटना के दौरान मंडी गोबिंदगढ़ निवासी दीपक कुमार ने ट्राले को समय रहते कंट्रोल कर लिया। यात्री के अनुसार, बस ने ट्राले को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन जगह कम होने के कारण टक्कर हो गई। ट्राले चालक का कहना है कि वह धीमी गति से चल रहा था जब तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैफिक इंचार्ज रविंदर कुमार ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू करवाया। सर्विस लेन पर भी अलर्ट जारी किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page