Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: ड्यूटी पर जा रहे युवक से मारपीट, चाकू दिखाकर Bike,...

Punjab News: ड्यूटी पर जा रहे युवक से मारपीट, चाकू दिखाकर Bike, पर्स और फोन छीना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः सुबह-सुबह ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति के साथ लूट का मामला सामने आया है। इस दौरान लुटेरे युवक से चाकू की नोक पर मोटरसाइकिल, पर्स और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना सुबह करीब 3 बजे अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी के नजदीक से सामने आई है।

जानकारी देते हुए पीड़ित युवक के पिता अनिल बहादुर निवासी चमयारी ने बताया कि उसका बेटा राम बहादुर पिछले 2 वर्षों से अमृतसर के एयरपोर्ट पर लोडर का काम कर रहा है और वह सुबह करीब 2.30 बजे अपने मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए घर से निकला था। जब वह राजासांसी थाने के झंझोटी मोड़ (नजदीक शिवा एन्क्लेव) के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 लोगों ने उसे घेर लिया और उससे पल्टीना मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी व दस्तावेज वाला पर्स छीनकर फरार हो गए।

अनिल बहादुर ने आगे बताया कि भागने के बाद उक्त लुटेरे दोबारा वापस आए और उसके बेटे राम बहादुर पर किरच से हमला कर दिया और फिर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सड़क पर तड़प रहे उसके बेटे राम बहादुर को पीछे से आ रहे एयरपोर्ट ड्यूटी पर जा रहे अन्य कर्मचारियों ने घायल अवस्था में एयरपोर्ट के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।

इस संबंध में राजासांसी थाने के एसएचओ मनतेज सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -