Punjab Govt
HomePunjabJalandhar News: गंदे नाले के पास से मिली लाश, परिवार ने जताई...

Jalandhar News: गंदे नाले के पास से मिली लाश, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः घर से निकले युवक का फोलड़ीवाल गंदे नाले के पास से शव बरामद हुआ है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार रात दोस्तों के साथ मृतक बाइक पर घूमने निकला था। मृतक की पहचान न्यू जवाहर नगर के रहने वाले कुलदीप यादव के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है, लेकिन जांचकर्ताओं को संदेह है कि युवक की मौत बीमारी के चलते हुई है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिता कृष्णपाल ने कहा कि उनका 19 वर्षीय बेटा कुलदीप यादव शुक्रवार शाम को अपने दोस्तों के साथ साइकिल पर घर से निकला था और रात एक बजे तक घर नहीं लौटा। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार सुबह उन्हें जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी से फोन आया कि फोलड़ीवाल में गंदे नाले के पास एक युवक का शव पड़ा है। जब वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो शव उनके बेटे का निकला।

जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरजीत सिंह जोड़ा ने कहा कि युवक की मौत बीमारी के चलते होने की संभावना है। लेकिन पिता ने संभावना जताई है कि किसी निजी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने उसके बेटे की हत्या कर दी और फरार हो गए। पिता के अनुसार बेटे की नाक और हाथ पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -