ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल के मुलाजिमों ने 23 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई हरीश सैन पुलिस थाना टाहलीवाल अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गांव नंगल कलां में प्रवीण कुमार(42) निवासी क्षेत्राँ तह0 हरोली जिला ऊना की दुकान व रिहायशी कमरे की तलाशी लेने पर बोतल कांच शराब देसी मार्का वीआरवी संतरा बरामद की गई। वहीं पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।