Punjab Govt
HomeNationalछोटा सा मजाक पड़ा जान पर भारी, युवक की दर्दनाक मौत

छोटा सा मजाक पड़ा जान पर भारी, युवक की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अलवरः ससुराल में आए एक युवक को एक छोटा सा मजाक उस समय भारी पड़ गया जब इसी मजाक के चलते उसकी मौत हो गई। दरअसल, एक युवक ने अपने ससुराल घर में खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। उसके बाद लाइटर निकालकर खुद को आग लगाने की धमकी देने लगा। तभी अचानक लाइटर से आग लग गई और युवक पूरी तरह झुलस गया। युवक को झुलसता देख उसका भाई बचाने दौड़ा और तुरंत उसे अस्पताल ले गया। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।

जानकारी देते हुए पार्षद प्रतिनिधि रिंकू ने बताया कि लोकेश कुमार जाटव ( 24) रविवार रात को ससुराल से घर लौटा था। सोमवार सुबह मजाक करते हुए उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और लाइटर निकालकर आग लगाने की धमकी देने लगा। इसी दौरान अचानक लाइटर से आग लग गई और वह पूरी तरह झुलस गया। उसकी 5 साल पहले शादी हुई थी। उसकी एक ढाई साल की एक बेटी भी है। वार्ड पार्षद रिंकू सिंह ने बताया कि आग लगाने के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -