HomeChandigarhPunjab News: पूर्व AIG Ashish Kapoor पर गिरी ED की गाज, 1.29...

Punjab News: पूर्व AIG Ashish Kapoor पर गिरी ED की गाज, 1.29 करोड़ की संपत्ति जब्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः ईडी ने पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी (अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक) आशीष कपूर की 1.29 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के उल्लंघन के आरोप में की गई है।

ईडी ने यह जांच विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज की गई 2 प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी, जो पूर्व पंजाब पुलिस सेवा अधिकारी और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई थी। जांच में खुलासा हुआ था कि आशीष कपूर ने वर्ष 2016 में जब वह अमृतसर सेंट्रल जेल में तैनात थे, उस दौरान पुलिस हिरासत में मौजूद दो व्यक्तियों से कथित रूप से धन और सोने के आभूषण वसूले थे। यह धन और आभूषण उन व्यक्तियों और उनके परिवार से संबंधित थे।

इस तरह उन्होंने करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की। कपूर आय से अधिक संपत्ति के एक अन्य मामले में भी आरोपी हैं। आरोप है कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में चंडीगढ़ और मोहाली में अपनी ज्ञात आय से अधिक चल-अचल संपत्तियां अर्जित कीं। इन्हीं संपत्तियों को अब ईडी ने अटैच किया है। उन्हें अक्टूबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर हैं। राज्य सरकार ने जनवरी 2025 में विजिलेंस ब्यूरो को उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -