- Advertisement -
spot_imgspot_img
HomePunjabJalandharJalandhar सहित वकीलों ने Punjab भर में किया हड़ताल का ऐलान, देखें...

Jalandhar सहित वकीलों ने Punjab भर में किया हड़ताल का ऐलान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में वकीलों ने हड़ताल का ऐलान किया है। दरअसल, लुधियाना में वकीलों पर हुए मामले दर्ज को लेकर वकीलों ने पंजाब भर में हड़ताल का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार 7 बायनेम वकीलों सहित 150 अज्ञात वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान बार एसोसिएशन के एडवोकेट राजकुमार भल्ला ने कहा कि वकील लोगों को कोर्ट में इंसाफ दिलाते है, लेकिन यहां पर खुद वकीलों पर झूठे पर्चे दर्ज किए जा रहे है। जिसके रोष में आज वकीलों ने हड़ताल का ऐलान किया है। उनका कहा है कि आज ज्यूडिशल द्वारा धक्का किया जा रहा है।

वकीलों को डरा धमका कर कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक वकीलों पर पर्चा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना लुधियाना के वकीलों के साथ हुई है। जिसके चलते लुधियाना बार एसोसिएशन ने पंजाब बंद को लेकर कॉल की है। जिसके चलते आज जालंधर बार एसोसिएशन लुधियाना बार एसोसिएशन के साथ खड़े है। उनका कहना है कि वकीलों को इंसाफ दिलाने के लिए अगर उनके संघर्ष को तेज करना पड़ा या कोई अन्य फैसला लेना पड़ा तो वह वकीलों के साथ खड़े है। उनकी मांग है कि वकीलों पर दर्ज हुआ पर्चा रद्द किया जाए।

एडवोकेट ने कहा कि कुछ दिन पहले नाजर कर्मियों का एडवोकेट के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद एडवोकेट ने कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। अगले दिन माननीय जज ने मिलकर 150 से अधिक वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि लुधियाना के वकीलों की कॉल पर आज जालंधर की कचहरी बंद कर दी है। अगर लुधियाना बार एसोसिएशन ने कल भी बंद की कॉल देती है तो कल भी कचहरी बंद रखी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page