जालंधर, ENS: संतोखपुरा में टैक्सी ड्राइवर को साइड मांगना महंगा उस समय महंगा पड़ गया, जब गुस्साए व्यक्तियों ने साइड मांगने के बाद उससे हाथापाई करनी शुरू कर दी। आरोप है कि नशे में धुत दर्जन के करीब हमलावरों ने ड्राइवर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। इस घटना में ड्राइवर गंभीर रूप में घायल हो गया। खून से लथपथ घायल ड्राइवर को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।
मामले की जानकारी देते हुए घायल युवक रोहित पुत्र राजिंदर कुमार निवासी संतोखपुरा ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर है। वह सवारी को उतारकर गाड़ी घर के बाहर खड़ी करने जा रहा था। इस दौरान वह जैसे ही लंबा पिंड चौंक से आगे आया तो रास्ते में कुछ मोटरसाइकिल सवार युवक खड़े थे। जिनसे उसने साइड मांगी, पहले तो बाइक सवार पीछे हो गये। ड्राइवर ने कहा कि जैसी ही उसने गाड़ी घर के बाहर खड़ी की तो अचानक दर्जन के करीब हमलावर आ गए और उन्होंने तेजधार दातरों से उस पर हमला कर दिया। जैसे ही वह नीचे गिरा तो हमलावर मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।
रोहित का कहना है कि हमलावरों ने नशा किया हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचित किया और उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया। घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आज कोई व्यक्ति सेफ नहीं है। हमले से कुछ दूरी पर लंबा पिंड चौक जहां पर पुलिस का भारी नाका लगा होता है। मगर फिर भी हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस के डर से बेखौफ ड्राइवर को लहुलुहान कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।