Punjab Govt
HomeNationalनाबालिग छात्रा की हत्या, माता-पिता के सामने पड़ोसी ने मारे चाकू

नाबालिग छात्रा की हत्या, माता-पिता के सामने पड़ोसी ने मारे चाकू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिवनीः एक युवक द्वारा पड़ोस में रहने वाली 11वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के माता-पिता के सामने ही वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

जानकारी मुताबिक, सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के कटिया गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे 17 साल की नाबालिग खेत में मक्का तोड़ रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाला युवक पुरुषोत्तम ठाकुर आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। कुछ दूरी पर लड़की के माता-पिता भी काम कर रहे थे। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद भागते समय मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया, जिससे कोई उसे पकड़ न सके। इसके बाद मधुमक्खियों ने लड़की के पिता पर हमला कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मौके से देसी कट्‌टा और मोबाइल मिला है। उसकी जांच की जा रही है। वहीं आरोपी पुरुषोत्तम ठाकुर की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़की पर बुरी नजर रखता था। 4 दिन पहले ही लड़की की मां ने आरोपी की बहन से उसकी शिकायत की थी। माना जा रहा है कि इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार भी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -