Punjab Govt
HomeNationalतेज रफ्तार ट्राले ने स्कूटी सवार महिला को कुचला

तेज रफ्तार ट्राले ने स्कूटी सवार महिला को कुचला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झुंझुनूंः देर रात एक ट्रॉले द्वारा स्कूटी सवार महिला को कुचलने का मामला सामने आया है। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मरने वाली महिला की पहचान घरडू गांव निवासी सुशीला (38) पत्नी नित्यानंद के रूप में हुी है। वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रॉले ने स्कूटी को चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रॉला चिड़ावा से लोहारू की तरफ जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला महिला और उनकी स्कूटी को कुचलते हुए पास के एक पीपल के पेड़ से जा भिड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सूरजगढ़ थाने के प्रभारी हेमराज मीणा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से ट्राले के नीचे फंसे सुशीला के शव को बाहर निकाला और उसे सूरजगढ़ के राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। दुर्घटना के बाद ट्रॉला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वाहन जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जांच में यह सामने आया है कि ट्राले की गति बहुत अधिक थी और चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह घटना हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -