Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: बैंक में मची भगदड़, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

Jalandhar News: बैंक में मची भगदड़, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महागनगर में आज नामदेव चौक के पास मॉक ड्रिल की गई। यह मॉक ड्रिल कोपर्रेटिव बैंक में की गई। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। वहीं मॉक ड्रिल के दौरान बैंक में घायलों को स्टेचर बाहर लाते दिखाया गया। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शहर के अंदर सायरन की आवाज सुनाई के दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सायरन की आवाज सुनते ही तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।


एयर रेड के समय लोग किस तरह अपनी जान बचा सकते हैं सभी जानकारी मॉक ड्रिल में दी जा रही है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है। डीसी ने कहा कि अगर कोई किसी भी तरह की अफवाह फैलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रात 8 से 9 बजे ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा।

जिसके दौरान सभी क्षेत्रों की लाइटें बंद रहेंगी तथा जिलावासियों से भी अनुरोध है कि वे इस दौरान अपने घरों में इनवर्टर या जनरेटर बंद रखें। यदि किसी कारणवश उन्हें लाइटें जलानी ही पड़े तो उन्हें अपनी लाइटें इस प्रकार चलानी चाहिए कि उनकी रोशनी खिड़की या दरवाजे से बाहर न जाए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की लाइटें, जो अंधेरा होने पर स्वचालित रूप से चालू हो जाती हैं, उन्हें भी इस दौरान बंद कर देना चाहिए, ताकि क्षेत्र पूरी तरह से अंधेरा दिखाई दे।

मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल को लेकर पुख्ता प्रबंध है। ऐसे में किसी को कोई परेशानी नहीं आ रही। अगर किसी को कोई परेशानी आती है। 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू है। वहीं फैल रही अफवाहों पर ध्यान ना देने की लोगों को अपील की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ मीटिंग करके उन्हें घटना संबंधी जागरूक किया जा रहा है।

वहीं एसडीएम ने कहा कि मॉक ड्रिल को लेकर पंजाब पुलिस, डॉक्टर, सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, सिविल डिफेंस, इलेक्ट्रिकल टीम सहित अन्य टीमें मौजूद थी। वहीं ब्लैकआउट को लेकर कहा कि मीडिया के जरिए लोगों को रात 8 बजे ब्लैकआउट का ऐलान किया गया है। इस दौरान लोगों को घर के अंदर और बाहर की लाइटे बंद करने के आदेश जारी किए गए। जिसमें नगर निगम सहित अन्य टीमों को तैनात किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -