Punjab Govt
HomeNationalASI की गुंडागर्दी, शराब के नशे में महिला व युवक के साथ...

ASI की गुंडागर्दी, शराब के नशे में महिला व युवक के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दमोहः जिले में पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है जहां, एएसआई योगेंद्र गायकवाड़ ने देर रात शराब के नशे में टीकमगढ़ की एक फैमिली के साथ मारपीट की। घटना रात 10:30 बजे अस्पताल चौराहे के पास की है। पुलिस का ऐसा व्यवहार देख वहां मौजूद लोगों ने दमोह पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए।

जबलपुर से टीकमगढ़ जा रही फैमिली में शामिल कार चला रहे युवक के कार से थूकने के दौरान कुछ छींटे एएसआई पर पड़ गए। इससे नाराज एएसआई ने पहले जिला जेल के सामने कार चालक को पीटा। युवक वहां से कार लेकर भागा, तभी एएसआई ने कार का पीछा किया और अस्पताल चौराहे पर रोक कार सवार सभी लोगों के बाल खींचे और चांटे मारे।

इस दौरान कार में महिला और 4 बच्चे भी मौजूद थे। महिला हाथ जोड़कर गुहार लगा रही थी और बच्चे रो रहे थे। लेकिन एएसआई ने उन्हें भी गालियां दीं। आसपास के लोगों ने विरोध किया और परिवार की मदद की। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे।

एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है। एएसआई का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया, जिससे शराब पीने की पुष्टि नहीं हो सकी। पीड़ित परिवार डर के मारे बिना शिकायत दर्ज कराए ही वहां से चला गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -