Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: सरकार ने अगले आदेशों तक बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह किया...

Punjab News: सरकार ने अगले आदेशों तक बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह किया बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पहलगाम आतंकी हमले का भारतीय सेना ने बदला लेते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से अमृतसर एयरपोर्ट को 10 मई सुबह 5.30 बजे तक बंद कर दिया गया है। वहीं अब अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह सरकार ने अगले आदेश तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। जिसके बाद रिट्रीट समारोह देखने आए पर्यटक घर लौट गए। दरअसल, बीएसएफ ने किसी भी पर्यटक को अंतर-गैपिंग चेक पोस्ट से आगे जाने की अनुमति नहीं दी। बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान में बने आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला किया गया।

ये आतंकी ठिकाने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में मौजूद थे। सेना की इस एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है। ये एयरस्ट्राइक उन आतंकी ठिकानों पर की गई, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई थी। सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एयर स्ट्राइक में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि एयर स्ट्राइक में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -