मोहालीः किसानों और किसान नेताओं पर किए गए बॉर्डर पर हुए विवाद के विरोध में 6 मई को शंभू थाना घेराव को लेकर पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद या हिरासत में लेना पुलिस ने शुरू कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक भारत और किसान मजदूर मोर्चे से जुड़े किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा आदि नेताओं को पुलिस ने घरों में नजरबंद किया है और सुखजीत सिंह हरदो झंडे को गिरफ्तार कर थाना सदर बटाला ले जाया गया है।
पंजाब किसान मजदूर यूनियन के सभी प्रमुख नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कुलविंदर सिंह पंजोला (पुलिस चौकी पुरखाली, रूपड़), हरदेव सिंह चिट्ठी (थाना दोरांगला, गुरदासपुर), गुरप्रीत सिंह छिना, अंगरेज सिंह बूटे वाला, शेरा अठवाल और हरविंदर सिंह मसाणियां को किसान मजदूर संघर्ष समिति के सूबे के नेताओं को गिरफ्तार कर सेखवां थाना ले जाया गया है। भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेताओं समेत विभिन्न अन्य संगठनों के कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर अलग-अलग थानों में ले जाया गया है।