अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए 31 मई तक की पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को डेडलाइन भी जारी कर दी है। नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया जा रहा है। आज फिर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन बरामद की ही है।

मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक विदेशी जस्सा और उसके सहयोगियों द्वारा चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थ नेटवर्क तोड़ते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ संबंध हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जस्सा और उसके विदेशी सहयोगियों ने अपने भारत स्थित सहयोगी अमृतसर देहात निवासी जोधबीर सिंह उर्फ जोधा के साथ संबंध स्थापित कर लिए हैं।
अपने विदेशी संचालकों के निर्देशों पर कार्य करते हुए, जोधबीर सिंह सक्रिय रूप से हेरोइन की खेप प्राप्त करता है और उन्हें भारत भर में विभिन्न स्थानों पर वितरित करता है। इसके अलावा खुफिया जानकारी से पता चला है कि जोधबीर सिंह नशीले पदार्थों की आय भी एकत्र करता है और उसे हवाला चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान भेजता है। पुलिस द्वारा जब छापेमारी की गई तो पुलिस टीम को 5 किलो हेरोइन, 1 नोट गिनने की मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन SSOC में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने और उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किए जा रहे है।