मोहाली: रील बना कर लाइक लेने के चक्कर में आज के युवा लड़के और लड़कियां जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे है। आज कल सोशल मीडिया पर एक नया ट्रैंड देखने को मिल रहा है, जिसमें हर कोई एक दूसरे को पीछे छोड़ने के लिए बिना जान की परवाह किए आए दिन कार पर बैठ कार की खिड़कियों को खोल वीडियो बना रहा है
ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो मोहाली से खरड़ जाने वाले फ्लाईओवर की बताई जा रही है। जिसमें एक लड़की खुलेआम कार की खिड़की के बाहर बैठकर रील बना रही है और लाइक पाने लिए अपनी जिंदगी की जरा भी परवाह नहीं कर रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अगर उसका हाथ खिड़की से हट गया, तो वह हादसे का शिकार हो सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार नंबर से चालक का पता कर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।