Punjab Govt
HomeHimachalHimachal News: 789 ग्राम चरस सहित दो पकड़े

Himachal News: 789 ग्राम चरस सहित दो पकड़े

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: सुबह सवेरे पुलिस के एसआईयू ने इनोवा कार सवारों दो लोगों को 789 ग्राम चरस सहित पकड़ा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रात: के समय पुलिस अधिकारी योगेशदीप ने अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त व यातायात चैकिंग डयूटी के दौरान लोअर बसोली संधु होटल के नजदीक नाकाबंदी कर रखी थी व वाहनों की जांच की जा रही थी। चैकिंग के दौरान इनोवा कार संख्या ( एचपी 24वी 5466) को चैकिंग के लिए रोका जिसमें दो व्यक्ति संवार थे। जव गाड़ी की तलाशी ली तो  हैंड ब्रेक के पास एक लकडी  के बॉक्स के अन्दर 789 ग्राम चरस/भांग बरामद  की गई।

आरोपित व्यक्तियों की पहचान पवन(38) निवासी गांव मकरैड तहसील बंगाणा जिला ऊना व बलबीर सिंह(36) निवासी गांव मकरैड तहसील बंगाणा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -