जालंधर, ENS: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े सख्त एक्शन लिए है। जिसमें पाकिस्तान को वतन वापसी के आदेश जारी किए गए है। पिछले 4 दिनों में 9 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कम से कम 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं। केंद्र सरकार की तरफ से जारी डेडलाइन के भीतर भारत छोड़ने में विफल रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर मुकदमा चलाया जा सकता है। उन्हें 3 साल तक की जेल या अधिकतम 3 लाख रुपये का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। वहीं, मेडिकल वीजा रखने वालों को 29 अप्रैल तक देश से जाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान पाकिस्तान से पंजाब टूरिस्ट वीजे पर आए लोगों को लेकर एसीपी नरेश डोगरा का बयान सामने आया है। इस दौरान एसीपी ने कहाकि एक व्यक्ति टूरिस्ट वीजे पर पाकिस्तान से पंजाब आया था, लेकिन वह अब जारी आदेशों के बाद वतन वापिस जा चुका है। पाकिस्तान से हिंदू परिवार 219 आए हुए है। जिसमें 40 परिवारों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है। एसीपी ने कहा कि 178 लोग भी भारत की नागरिकता ले चुके है। उनका रिकार्ड खंगाला गया है। जिसमें पाया गया कि कोई दर्जी का काम कर रहा है तो कोई सब्जी का काम कर रहा है।
एसीपी ने कहा कि इन परिवारों में कितने बच्चे है और वह कौन-कौन से इलाकों में रह रहे है, इसकी गहनता से पूरी जांच की जा रही है। जांच में पाया गया है कि उनके अधिकतर हिंदू परिवार है, जिसका रिकार्ड दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जाचं में पाया गया है कि हिंदू परिवार को पाकिस्तान से वीजा मिला हुआ है। एसीपी ने कहा कि 40 परिवारों का रिकार्ड दिल्ली से बना हुआ है और उनके दस्तावेज जांच के लिए उनके आए हुए है। वहीं बस्ती बावाखेल हिंदू मुस्लिम जो़ड़े को लेकर एसीपी ने कहा कि दोनों उनके पास आए थे। जिसमें लड़की पाकिस्तान से है और लड़का हिन्दोस्तानी है। दोनों के दस्तावेज चैक किए गए उन्होंने वीजा अप्लाई किया हुआ है।
लेकिन जांच में पाया गया कि लड़की के पास वीजा मौजूद है। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट वीजा पर जो पाकिस्तान से आए है, उन्हें वतन वापिस भेजा जा रहा है। लेकिन जो शादी का केस दिल्ली गया है, वह अभी यहीं पर है और उनके दस्तावेज चैक किए जा रहे है। पाकिस्तान से आकर अगर वह अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचे है और वह छिपकर रह रहे है, जांच में पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं वीजा बढ़ाए जाने के लिए उनके पास कुछ एप्लिकेशन आई है, जिसकी रिपोर्ट दिल्ली भेज दी गई है। दिल्ली से आदेश आने पर आगे का एक्शन लिया जाएगा।