नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मुंबई के प्रभादेवी इलाके में गत रात एक फूड डिलीवरी बॉय को बेस्ट बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सार्थक जंगम (21) के रूप में हुई है। वह वर्ली कोलीवाड़ा का निवासी था। उसे रूट नंबर 171 पर बेस्ट बस ने कुचल दिया। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। जानकारी के अनुसार घटना रात 9 बजे की है। फिलहाल पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक डिलीवरी मैन को एक बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना रात 9 बजे अप्पासाहेब मराठे रोड पर हुई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस चालक पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस चालक काफी स्पीड में था। जिस कारण यह हादसा हुआ। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि प्रशासन ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है.