Punjab Govt
HomeHimachalआयुष विभाग में संयुक्त निदेशक पद पर डॉ राजेश की नियुक्ति ऊना...

आयुष विभाग में संयुक्त निदेशक पद पर डॉ राजेश की नियुक्ति ऊना के लिए गर्व का विषय : एएमओ एसोसिएशन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: ऊना से संबंध रखने वाले डॉ राजेश शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयुष विभाग का संयुक्त निदेशक बनाया गया है । इससे पहले डॉ राजेश शर्मा आयुष विभाग में उप निदेशक शिमला के पद पर कार्यरत थे । जिन्हें पदोन्नत कर संयुक्त निदेशक बनाया गया है । गौरतलब है कि पूर्व में डॉ राजेश उना में जिला आयुष अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं ।

संयुक्त निदेशक बनने पर आयुर्वैदिक मेडिकल ऑफिसर ऐसोसिएशन ऊना ने निजी रूप से मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी । इस दौरान आयुष विभाग की ऊना ईकाई ने नवनियुक्त संयुक्त निदेशक को , आयुष विभाग को पहले से अधिक बेहतर बनाए जाने के कार्य किए जाने का आश्वासन दिया ।

संयुक्त निदेशक से भेंटवार्ता करने गए ऐसोसिएशन के दल में आयुर्वैदिक मेडिकल ऑफिसर ऐसोसिएशन के जिला ऊना के प्रधान डॉ डेविड प्रभाकर , जिला सचिव डॉ निशा वर्मा ,  जिला कोष अध्यक्ष डॉ वरिंद्र धीमान   , प्रदेश उप प्रधान डॉ अतुल चौधरी और जिला प्रेस सचिव डॉ संजीव पठानिया शामिल थे । एसोसिएशन ने प्रदेश के इस उच्च पद पर डॉ राजेश की नियुक्ति को पूरे ऊना के लिए गर्व का विषय बताया है ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -