अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं देहात पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और घटना में इस्तेमाल की गई स्वीफ्ट कार बरामद की है। घरिंडा पुलिस स्टेशन की टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।