फिरोजपुर : जिले के गांव हबीब वाला में युवक की मौत की खबर है। जानकारी अनुसार मृतक सिंदर सिंह मजदूरी का काम करता था। वह शादीशुदा था तथा पिछले काफी समय से नशे का आदी था।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि सिंदर को कई बार नशा करने से रोका गया था, लेकिन वह नशे की लत नहीं छोड़ सका क्योंकि गांव में नशा आसानी से मिल जाता था, जिस कारण वह उसका आदी हो गया था।
परिवार की मांग है कि गांव में नशे पर सख्त रोक लगनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सिंदर तो इस दुनिया को छोड़ गया, किसी और के घर का चिराग न बुझ जाए।