लुधियानाः पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को लेकर विपक्षी दल ने मोर्चा खोल लिया है। इसी के चलते भाजपा द्वारा 2 दिन पहले राजा वडिंग के गुमशुदा के पोस्टर लगाए गए थे। वहीं आज उनके दफ्तर के बाहर उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब भाजपा कार्यकर्ता दफ्तर राजा वडिंग के दफ्तर पहुंचे, लेकिन वह वहां पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि वह लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए मंगलवार के दिन शहर में मौजूद रहेंगे। लेकिन आज जब वह उनके दफ्तर में पहुंचे तो देखा कि राजा वडिंग वहां पर मौजूद नहीं है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किया गया।
वार्ड नंबर 81 के भाजपा कार्यकर्ता कपिल कत्याल का कहना है कि राजा वडिंग की करनी और कथनी में काफी फर्क है। उन्होंने दिखाया कि बचत भवन में ताला लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राजा वडिंग ने लाइव होकर कहा था कि जो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके गुमशुदा के पोस्टर लगाए जा रहे है, वह बेबुनियाद है और वह मंगलवार के दिन बचत भवन में बने अपने दफ्तर में आकर बैठते है, जहां वह लोगों की समस्याएं सुनते है। लेकिन आज मंगलवार को वहां दफ्तर में मौजूद नहीं है।
इस दौरान जब वह दफ्तर में पहुंचे तो वहां पर कांग्रेस के कुछ नेता बैठे हुए दिखाई दिए। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी हंगामा देखने को मिला। वहीं कांग्रेस नेता का कहना है कि उन्हें लगता है कि रवनीत बिट्टू उन्हें मिल नहीं रहे, जिसके चलते वह अपना गुस्सा उन पर निकाल रहे है और सस्ती शोहरत पाने के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है। वहीं कपिल ने कहा कि आज तक उसने सस्ती शोहरत के लिए यह सब किया जा रहा है। कपिल ने कहा कि उसने सस्ती शोहरत के लिए कभी राजनीति नहीं की है। जिस दिन वह सस्ती शोहरत के लिए काम करेंगा उस दिन उसके दफ्तर का शटर नीचे गिर जाएगा।
कपिल ने कहा कि उनके हलके के लोगों ने दफ्तर में आकर कहा कि समस्याओं का हल करवाने के लिए उन्हें राजा वडिंग नहीं मिल रहे। जिसके चलते वह उन्हें मिलने के लिए ढूंढ रहे है। वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि कपिल यह बताए कि उनका ऐसा कौन सा काम है जिसे करवाने के लिए दफ्तर में आए और उनका काम पूरा नहीं हुआ है। वहीं कोई भी लिखित समस्या को लेकर बताए।