Punjab Govt
HomeHimachalHimachal News: चिट्टे सहित तीन पिकअप सवार युवक काबू

Himachal News: चिट्टे सहित तीन पिकअप सवार युवक काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के पुलिस मुलाजिमों ने नाकाबंदी के दौरान पिक अप सवार तीन युवकों को 6.65 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम एसएचओ सन्नी गुलेरिया के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल मन्जूर अख्तर आईओ पुलिस थाना गगरेट ने अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ आशापुरी अम्बोटा

(अंबोटा रोड़ डवाली अम्बोटा) में यातायात चैकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी, तो चैकिंग के दौरान होशियारपुर की ओर से आ रही पिकअप गाडी संख्या (एचपी 68 ए-5308) को जांच के लिए रोका, जिसमें तीन युवक सवार थे,शक के आधार गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के गलोव बाक्स में 6.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपित युवकों की पहचान सूरज(27) पुत्र बलवान सिंह निवासी गांव जोल डाकघर भाली तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा व कार्तिक (26)पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव पुरखेड़ डाकघर नडोली तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा और पंकज (27)पुत्र तिलकराज निवासी गांव स्यू तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं माननीय अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -