Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, एक की मौत, देखें...

Jalandhar News: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं गुप्त सूचना के आधार पुलिस तस्करों को काबू करने गई, जहां तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस घटना में एक तस्कर की गोली लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना लोहिया की पुलिस द्वारा 3 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 3 आरोपी तस्करी के मामले में घूम रहे है और तस्करी की सप्लाई कर रहे है।

जिसमें रोहित, लवप्रीत और गुरप्रीत उर्फ गोपी नामक व्यक्ति शामिल है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं आरोपी बाइक पर घूम रहे थे, इस दौरान गुरप्रीत गोपी ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। एएसआई मनिंदर ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्करों पर फायरिंग की। इस घटना में गोपी की पेट के ऊपरी भाग में लग गई और वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सिविल अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं रोहित, लवप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन, 30 बोर पिस्टल, 3 रौंद और बाइक बरामद की गई। गुरप्रीत पर 6 मामले दर्ज थे, जिसमें 307 सहित डकैती के अन्य मामले दर्ज है। गिरफ्तार रोहित पर 4 मामले दर्ज है, जिनमें 3 असलहा एक्ट और लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज है। लवप्रीत के खिलाफ 4 मामले दर्ज है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट सहित आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है। गोपी 2024 में जेल से रिहा होकर बाहर आया था और उसके बाद दोबारा से लूटपाट सहित अन्य मामलों में लिप्त पाया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -