बाथडी गांव में मॉक ड्रिल में होमगार्ड्स ने दिए टिप्स
ऊना/सुशील पंडित: होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के अंतर्गत सोमवार को हरौली कंपनी के जवानों ने बाथडी गांव में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में जाकर आपदा से अलर्ट रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। कंपनी कमांडर मोहिंदर सिंह ने आपदा व बचाब कार्य को लेकर प्रवासी मजदूरों को विस्तार से बताया, प्रैक्टिकल करके भी दिखाया गया। होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया कि जिला ऊना में आपदा के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है।