Punjab Govt
HomePunjabLudhianaLudhiana BY Election: AAP पार्टी ने खोला चुनाव कार्यालय, Aman Arora ने...

Ludhiana BY Election: AAP पार्टी ने खोला चुनाव कार्यालय, Aman Arora ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: वेस्ट हलके में उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के चुनाव कार्यालय का आज मल्हार रोड पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और अन्य मंत्रियों व सीनियर नेताओं द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वाहेगुरु के समक्ष अरदास भी की गई। इस अवसर पर मंत्री बरिंदर गोयल, तरुणप्रीत सोंध, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक शैरी कलसी भी मौजूद थे।

इस मौके पर पंजाब पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि वेस्ट हलके के लोगो का समर्थन आम आदमी पार्टी को मिल रहा है। पिछले 3 साल में आप सरकार ने लोगों को मुफ्त बिजली और सरकारी नौकरियां दी हैं। पंजाब में टोल प्लाजे बंद कर दिए हैं। स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर किया है।

इंडस्ट्री के लिए ओटीएस स्कीम दी है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। किसानों के लिए बेहतर सरकार काम कर रही है। इतने काम पिछली किसी सरकार ने नहीं किए। ये लड़ाई अब संजीव अरोड़ा की नहीं है, बल्कि आम जनता की लड़ाई बन गई है।

अमन अरोड़ा ने कांग्रेस की गुटबाजी पर चर्चा करते कहा कि प्रदेश प्रधान और उम्मीदवार में कोई ताल मेल नहीं है। आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा हवाई अड्डे बनाने में अहम योगदान दिया है। लोगों खुद आगे आकर संजीव अरोड़ा की लड़ाई लड़ें और रिकॉर्ड तोड़ मतों से जित दर्ज करवाए।

वही संजीव अरोड़ा के खिलाफ कांग्रेस ने भारत भूषण आशु और शिअद ने एडवोकेट परउपकार सिंह घुमन को मैदान में उतारा है। अभी तक भाजपा ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -