लुधियाना: महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बैखौफ स्नेचर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला शिंगार रोड सिनेमा की बैक साइड पर बने रंजीत पार्क के पास से सामने आया है। जहां कुछ महिलाएं घर के बाहर कुर्सियों पर बैठी हुई थी। इस दौरान एक्टिवा सवार बैखौफ स्नेचर महिला के कान से बालियां छीनकर फरार हो गए।
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक्टिवा लुटेरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि पहले लुटेरे एक्टिवा को धीरे करते हैं और बड़े राम से कुर्सी पर बैठी महिला की बालियां फरार हो जाते हैं। इस घटना में कान से बालियां जपने के दौरान महिला घायल हो गई और उसका कान खून से लथपथ हो गया।
मामले की जानकारी देते हुए महिलाओं ने बताया कि वे रोजाना की तरह घर के बाहर इकट्ठी होकर बातें करने के लिए बैठ जाती है। लेकिन आज जो घटना हुई है उससे सभी महिलाओं में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पीड़िता द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने महिला के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं पीड़ित बलबीर कौर ने कहा कि अब हालात यह बन गए है कि महिलाएं अपने घरों के बाहर भी सुरक्षित नहीं है। इलाके में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है। नशे के लिए जो स्नेचर इस तरह की वारदातें करते है उन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करे।