Punjab Govt
HomeBusinessघरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः अमेरिकी और एशियन शेयर मार्केट में भूचाल के बावजूद घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज धमाकेदार हुई है। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स बंपर उछाल के साथ शेयर मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 75000 के पार चला गया। अभी 1100 से अधिक अंकों की बंपर उछाल के साथ 75041 पर है। निफ्टी भी 22700 का लेवल पार कर चुका है। एनएसई पर 2296 स्टॉक्स में से 2106 हरे और केवल 150 लाल निशान पर हैं। वहीं इसके पहले वीरवार को टैरिफ वार की चिंताओं के चलते अमेरिकी बाजार भी बड़ी गिरावट पर बंद हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से टैरिफ को लेकर 90 दिनों की राहत जरूर दी गई है, लेकिन चीन के मामले में ऐसा नहीं है।

अमेरिका ने चीन पर टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर दिया है, जिसके जवाब में चीन फिर अमेरिकी इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ा सकता है, जिससे आर्थिक गतिविधियां सुस्‍त हो सकती हैं। वीरवार को Dow Jones Industrial में 1015 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 39,593.66 के लेवल पर बंद हुआ है। NASDAQ Composite में 738 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 16,387.31 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्‍स में 189 अंकों की गिरावट रही और यह 5,268.05 के लेवल पर बंद हुआ है।

एशिया की बात करें तो GIFT NIFTY में 0.44 फीसदी गिरावट दिख रही है तो निक्‍केई 225 में 4.41 फीसदी गिरावट नजर आ रही है. स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 2.05 फीसदी कमजोरी नजर आ रही है तो हैंगसेंग करीब 0.47 फीसदी कमजोर हुआ है। ताइवान वेटेड में 1.23 फीसदी बढ़त है तो कोस्‍पी करीब 1.30 फीसदी टूटकर ट्रेड कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 0.17 फीसदी गिरावट है। ब्रेंट क्रूड में गिरावट देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड 0.68 फीसदी टूटकर 62.90 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

वहीं WTI क्रूड भी 0.80 फीसदी कमजोरी के साथ 59.59 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स अब 100 के नीचे फिसलकर 99.84 के लेवल पर है। जबकि अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.5 फीसदी के करीब पहुंच चुकी है। एनएसई पर उपलब्‍ध प्रोविजनल आंकड़ों के अनुसार 11 अप्रैल 2025 को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक यानी FII नेट सेलर्स रहे थे और उन्‍होंने 4,358.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्‍थागत निवेशक इस दौरान नेट बायर्स रहे और उन्‍होंने 11 अप्रैल 2025 को 2,976.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -