मोगाः पंजाब में किसानों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, खनौरी और शंभू बार्डर पर बैठे किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी को लेकर किसानों ने विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर के बाहर धरना लगाया। किसानों ने कहा कि पंजाब पुलिस ने 19 मार्च को शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के धरना को हटा दिया था। पंजाब पुलिस ने बॉर्डर खाली कराने के लिए किसानों को हिरासत में ले लिया था। इसके विरोध को लेकर किसानों ने आज पंजाब भर में कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करने का ऐलान किया था।
किसानों का आरोप है कि पंजाब सरकार ने उनके साथ जबरदस्ती की है। क्योंकि किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांत तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। 19 मार्च को पुलिस ने बल पूर्वक किसानों को वहां से खदेड़ दिया। किसानों के टेंड उखाड़ दिए और उनके सामान को नष्ट कर दिया गया। इसके विरोध में किसान पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि उनके द्वारा संघर्ष को आने वाले दिनों में ओर तेज किया जाएगा। जिसको लेकर किसानों ने अगली रणनीति को लेकर मीटिंग रखी है।