हिमाचल:कुल्लू जिले में मनिकरण बड़ा भूस्खलन हो गया। इसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दर्जन भर लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए है।
प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू टीमें मलबा हटा कर जीवित बचे लोगों की तलाश मे जुटी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से तेज रफ्तार में सरकता मलबा नीचे आ गिरा और एक पेड़ से टकरा गया। जिसके बदफ पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में एक रेहड़ी संचालक सहित 6 ने जान गवाई। दो लोग एक सूमो कार में सवार थे, जबकि तीन अन्य पर्यटक थे।
कुल्लू के एडीएम अश्वनी कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक :
मृतकों की अंतिम संख्या 6 है। जिसमे 3 घायल व्यक्तियों को चिकित्सा उपचार के लिए जरी अस्पताल भेजा गया है। मृतकों और घायलों के नाम रमेश 42 निवासी 11 ए मेन सीएचपीएस, लिंड लेआउट, विजय नगर, बैंगलोर , पल्लीवी, भार्गव , रीना, हैंच रे के पुत्री वीपीओ एमकेएम , वरशी पुत्री रमेश ,समीर औरंग नेपाली ,एक अज्ञात पुरुष पंजाबी, एक अज्ञात महिला कुल: 6 मृत 3 पुरुष, 3 महिलाएं है।