- Advertisement -
Punjab Government Advertisement
HomePunjabLudhianaPunjab News : सबसे महंगे टोल प्लाजा के बढ़े रेट

Punjab News : सबसे महंगे टोल प्लाजा के बढ़े रेट

लुधियाना : 31 मार्च रात 12 बजे से पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा पर टोल के दाम बढ़ जाएंगे। लुधियाना के लाडोवाल टोल प्जाला में टोल की दामों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों पर 15 से 75 रुपए टैक्स की बढ़ौतरी की गई है। सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल को पार करते समय लोगों की जेब पर वजन पड़ेगा। इस टोल के एक बार फिर रेट बढ़ गए है। कार,जीप,वैन या हल्के वाहनों को 15 रुपए, हल्के कामर्शियल वाहनों को 25 रुपए और बस या ट्रक (2XL) कामर्शियल वाहनों को 45 रुपए ज्यादा देने होंगे।

Himachal Pradesh

इसके साथ ही निर्माण मशीनरी और मल्टी XL वाहनों को 65 से 75 रुपए अतिरिक्त देंगे होंगे। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर कीमतें तो हर वर्ष बढ़ा दी जाती हैं, लेकिन सरकार लोगों को परिवहन में सहूलियतें देने में असमर्थ है। लोगों को अभी भी कई बार घंटों हाईवे पर जाम में फंसना पड़ जाता है। वहीं कई जगह सड़कें टूटी हैं। कई बार सड़क पर हादसा हो जाए तो पेट्रोलिंग गाड़ी की समय पर नहीं पहुंचती। कई बार टोल प्लाजों पर एम्बुलेंस तक नहीं खड़ी मिलती। कई टोल तो ऐसे है।

जहां वाहन चालकों के साथ किसी बात को लेकर यदि छुट-पुट बहसबाजी हो जाए तो टोल कर्मी मारपीट तक करने पर उतारु हो जाते है। टोल मैनेजर मनोज ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से हर साल रेटों में इजाफा किया जाता है। वाहन चालकों को नए रेटों की जानकारी को लेकर कोई असमंजस न हो, इसे लेकर नई रेट सूची को टोल बूथों पर लगा दी जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page